अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, कई पर्यटक घायल

0
1

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने यहां घूमने आए पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हमला बायसरन घास के मैदानों के पास हुआ। एक महिला, जो इस हमले में जीवित बची उसने पीटीआई को फोन पर बताया मेरे पति के सिर में गोली लगी है और सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीमें क्षेत्र में भेजी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था। बता दें कि इस साल 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले इस आतंकी हमले से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.