भारी भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे ठप, गंगोत्री एनएच पर भी असर

उत्तरकाशी। आज गुरुवार को धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।  जिस कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे के नीचे से गुजर रहा गंगोत्री नेशनल हाईवे भी ठप हो गया है। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भारी बोल्डर और मलबा होने के कारण बाधित है।
गुरुवार को एडीएम तीर्थपाल सिंह ने भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्थाओं को तेजी के साथ मलबा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत गंगोत्री नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को दो-दो घंटे के लिए रोका जाएगा। इसके लिए वाहनों को होटल ढाबों के नजदीक डुंडा, चिन्यालीसौड़ में रोका जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here