कल्याणी के पास भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। आज शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे कल्याणी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। वहीं नौगांव-पौंटी-राजगढी मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने और भू-धंसाव के कारण सड़क गुरुवार रात से बंद है।
विगत दो दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते देहरादून जिले के कालसी तहसील मुख्यालय के निकट गुरुवार की देर शाम दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना पुश्ता ढह गया। जिससे मार्ग लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

दोपहिया वाहन चालक तथा हल्का वाहन चालक जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में यहां से वाहन निकालने को मजबूर हैं। उपरोक्त राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली से यमुनोत्री को जोड़ने के अतिरिक्त देहरादून को चकराता, त्यूणी सहित समस्त जौनसार बावर क्षेत्र के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश, रवाई जौनपुर, मसूरी आदि क्षेत्रों को भी जोड़ता है। बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से सेलंग और जोशीमठ के बीच में बंद हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here