उत्तराखंड में मौसम हुआ सुहाना

मौसम के रंग

  • पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और मैदान में छाए बादल  तापमान में आई काफी गिरावट, हुआ ठंड का एहसास

देहरादून। पिछले दो दिन से उत्तराखंड में मौसम सुहावना बना हुआ है। आज रविवार को भी सुबह पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इसके चलते तापमान में भी काफी हद तक गिरावट आई है। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।
उत्तरकाशी जिले के बडकोट में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री घाटी में भी मौसम खराब हो गया है। गढ़वाल में चमोली, रुद्रप्रयाग समेत मैदानी इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। कुमाऊं में भी रामनगर, लोहाघाट काशीपुर, पिथौरागढ़ समेत मुनस्यारी में भी मौसम खराब है।
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। इन हवाओं की गति कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश भी होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here