उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। दोपहर में गर्मी सता रही है तो रात के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया है, उसके अनुसार उत्तराखंड के पांच जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में 3,500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाकी 8 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 21 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल और झोंकेंदार हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं अगर तापमान की बात करें तो आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पहाड़ों की रानी मसूरी का न्यूनतम तापमान आज 11 डिग्री सेल्सियस था। मसूरी का अधिकतम तापमान आज 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सरोवर नगरी नैनीताल का न्यूनतम तापमान आज 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here