जोशीमठ। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली के गौरसों टॉप में मृत मिले दोनों पर्यटकों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान संजीव कुमार गुप्ता (50) पुत्र आरएस गुप्ता, निवासी फ्लैट नंबर 2006, 20वां फ्लोर, भारत मिल एमएचएडीए कांप्लेक्स गणपतराव कदम मार्ग लोअर परेल वेस्ट मुंबई और सींशा गुप्ता (35) निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दोनों शवों को सीएचसी जोशीमठ में रखा गया है।एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ के मुख्य आरक्षी लवकुश ने बताया कि पुलिस से जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम औली से पांच किलोमीटर दूर गोडसू नामक स्थान पर पहुंची। यहां दो शव पड़े मिले। संभवतः ये पर्यटक औली घूमने आए थे। अत्यधिक बर्फ पड़ने के कारण दोनों बर्फ में ही फंस गये और वहीं दबे मिले। कुछ पर्यटकों ने वन विभाग की चौकी में औली के दस नंबर टावर स्थित दो पर्यटकों के पड़े होने की सूचना दी थी। चारों ओर जंगल से घिरा गौरसों बुग्याल इन दिनों बर्फ से ढका हुआ है। यहां रात को ठहरने की कोई सुविधा नहीं है। पर्यटक दिनभर गौरसों बुग्याल में बर्फ का लुत्फ उठाने के बाद रात्रि विश्राम के लिए औली पहुंचते हैं।
Latest article
CISCE Result 2024: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक…
नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज सीआईएससीई (CISCE Result 2024) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट...
देश के वाइस चांसलरों ने राहुल गांधी पर की कानूनी कार्रवाई की मांग, जानें...
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बीते दिनों विश्वविद्यालय प्रमुखों की चयन प्रक्रिया पर...
हरिद्वार-देहरादून हाईवे के पास युवती का शव मिलने फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस
ऋषिकेश। उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक युवती की हत्या कर उसका शव राष्ट्रीय...