देहरादून : दीवार फांदकर गुरुकुल से भागीं दो छात्राएं

देहरादून। यहां राजपुर क्षेत्र के एक गुरुकुल छात्रावास से दो लड़कियां दीवार फांदकर भाग गईं। इसमें से एक नौवीं कक्षा (उम्र 17 साल) और दूसरी सात (उम्र 13 साल) में पढ़ती है। दून में दोनों छात्राओं की अंतिम लोकेशन आईएसबीटी मिली है। दिल्ली में भी लड़कियों को देखा गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद यूपी और दिल्ली के लिए टीम रवाना कर दी है।
एसओ राजपुर राकेश ने बताया कि मंगलवार को गुरुकुल के प्रधानाचार्य और कुछ लोग थाने पहुंचे थे। प्रधानाचार्य के अनुसार छात्रावास में 33 लड़कियां रहती हैं। मंगलवार की सुबह दो लड़कियां नहीं मिलीं। उनकी तलाश की गई तो कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों सोमवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर दीवार फांदकर भाग गई हैं। इनमें से एक देहरादून और दूसरी बागपत की रहने वाली है। गुरुकुल की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में देखी गई हैं। इसकी पुष्टि इनमें से एक लड़की के परिजनों से संपर्क करने पर हुई। उनके अनुसार मंगलवार दोपहर को उनके पास एक फोन आया था, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में रिटर्न कॉल करने पर जानकारी मिली। लड़कियों ने परीक्षा देने के लिए दून से दिल्ली आने की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here