उत्तराखंड के ये 3 पुलिस अफसर देश के 50 लोकप्रिय अफसरों में हुए शामिल!

देहरादून। इस बार उत्तराखंड पुलिस के तीन अधिकारियों की चर्चा देशभर में हो रही है। फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे में 2021 में देश के अब तक के सबसे 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में उत्तराखंड के भी तीन पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
सर्वे में टिहरी जिले की एसएसपी तृप्ति भट्ट, हरिद्वार से सेंथिल अबुदई और नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रियादर्शनी को देश के सबसे 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया गया है। राज्य से तीन पुलिस कप्तानों का नाम सर्वाधिक लोकप्रिय में सम्मिलित होना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। गौरतलब है कि फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे में पुलिस कप्तानों की लोकप्रियता के आधार पर देश भर से 50 ऐसे पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया जिन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत और लगन से की है और वे लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय भी हैं।
नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रियादर्शनी, हरिद्वार से सेंथिल अबुदई और टिहरी जिले से तृप्ति भट्ट को इस सूची में शामिल किया गया है। लोकप्रियता के चयन के भी 12 आधार बनाए गए हैं। इनके अंदर क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाब देही, कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता सजगता, व्यवहार कुशलता आदि पर वार्षिक सर्वे हुआ और इस सर्वे के आधार पर उत्तराखंड के इन तीन काबिल और मेहनती पुलिस अधिकारियों को सूची में जगह मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here