उत्तराखंड: सैलरी मिलने की खुशी में रातभर की पार्टी, अगली सुबह हो गई मौत, परिजनों ने लगाया दोस्तों पर आरोप..

(प्रतिकात्मिक फोटो)

ऋषिकेश : यहाँ एक होटल में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। रायपुर का रहने वाला सिद्धांत यहां एक होटल में काम करता था। 8 मई को उसे सैलरी मिली तो सिद्धांत के दोस्तों ने पार्टी मांगी। सिद्धांत भी सैलरी मिलने की खुशी में अपने दो दोस्त करन और आदित्य के साथ रातभर पार्टी कर रहा था। जिसके बाद तीनों दोस्त सो गए। सुबह करन और आदित्य तो उठे लेकिन सिद्धांत बेहोश पड़ा था। जिसकी जानकारी आदित्य ने उसके परिजनों और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने सिद्धांत को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के दाेस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जब उसको को अस्पताल ले जाया गया तो सिद्धांत की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने नशे की ओवरडोज देकर मारने का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने दोस्तों पर उसे नशे की ओवरडोज देकर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 8 मई को सिद्धांत को अपने होटल से वेतन मिला था। जिसके बाद आदित्य ने उसे पार्टी के लिए बुलाया था।

परिजनों का कहना है कि आदित्य, करण, सिद्धांत और इनके दोस्त दोनाली में आदित्य के घर पर थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि करन और आदित्य ने जानबूझकर सिद्धांत को नशे की ओवरडोज दी है। सिद्धांत की मौत रात को ही हो गई थी, लेकिन उसके दोस्तों ने यह बात 9 मई की दोपहर तक छिपाए रखी। बहरहाल ओवरडोज से जब वो बेहोश हो गया तो इन दोनों ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के दोनाली इलाके की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के दाेस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here