प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी केदारनाथ यात्रा की तैयारियां

  • धाम में समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • इस बार यात्रा तैयारियों को करने में मौसम भी दे रहा है साथ

रुद्रप्रयाग। वर्ष 2023 की केदार नाथ धाम की यात्रा तैयारिया प्रशासनिक स्तर पर अभी से शुरू हो गई है। 2022 की यात्रा में प्रशासनिक स्तर पर कई कमिया सामने आई थी लेकिन इस यात्रा में प्रशासन कोई भी कमी नही रखना चाहता है। इसलिए अभी से यात्रा से संबंधित विभागों की बैठक लिये जाने के साथ ही यात्रा मार्ग और यात्रा पड़ाव का पैदल भ्रमण अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है और अप्रैल तक सभी को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिये जा रहे हैं

वर्ष 2022 की केदार नाथ यात्रा ऐतिहासिक रही है। इस यात्रा में रिकार्ड 15 लाख से अधिक तीर्थ यात्री केदार नाथ पहुंचे। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण प्रशासन के सामने कई चुनौतिया भी खड़ी हुई थी इतना ही धाम में अधिक यात्रियों की भीड़ होने के कारण कई बार यात्रियों को बाहर ठंड में भी रातें गुजारनी पड़ी। पिछली कमियों को दूर करने के लिए प्रशासन अभी से तैयारियो में जुट गया है। प्रशासन स्तर पर

तीन बैठके आयोजित हो गई है

बैठकों में यात्रा से जुड़े विभागों को पिछली खामियों को दूर करते हुए तैयारिया अभी ये तेज करने के निर्देश दिये जा रहे हैं। इसके अलावा धाम में अभी तक बर्फवारी न होने के कारण पुनर्निर्माण कार्यों को करने में भी मदद मिल रही है। रुद्रप्रयाग पभी अपनी ओर से यात्रा तैयारियों में जुट गई है।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक विशाखा भदाणे भी सोनप्रयाग सहित जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अभी तक यात्रा से जुड़ी तीन बैठकों का आयोजन किया गया है। 2022 की यात्रा के बाद जो भी सुझाव मिले है उन पर कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का उददेश्य है कि 2023 की यात्रा में कोई कमी न रहे यहा आने वाले यात्री किसी भी तरह से परेशान नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here