अंकिता हत्याकांड के बाद एक्शन में पुलिस, प्रदेश में 5,496 होटल और रिजॉर्ट का सत्यापन

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश में अवैध होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे को लेकर कार्रवाई जारी है। प्रशासन लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है। प्रदेशभर में होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे के सत्पापन अभियान के दौरान पुलिस ने 5,496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 612 का पुलिस एक्ट व आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। इसके अलावा 23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया।
बता दे कि अंकिता हत्याकांड के बाद पौड़ी जिले में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के चर्चा में आने के बाद प्रदेश भर के होटल, रिजॉर्ट के जांच की मांग उठी थी। इसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों के पुलिस को उनके यहां मौजूद सभी होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे का सत्यापन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी वी मुरुगेशन ने कहा कि डीजीपी के निर्देश के बाद चले सत्यापन अभियान के दौरान 13 जिलों में स्थित 5,496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया। इनमें से 612 पर पुलिस एक्ट, आबकारी एक्ट अन्य अनियमितताओं पर चालान आदि की कार्रवाई की गई। जबकि 23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया।

जनपद                कुल सत्यापन

पौड़ी                    357
देहरादून               724
हरिद्वार                 417
अल्मोड़ा               183
बागेश्वर                101
चंपावत                123
पिथौरागढ़            119
नैनीताल              935
ऊधमसिंह नगर    186

उत्तरकाशी             716
टिहरी                   580
चमोली                  584
रुद्रप्रयाग               471

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here