Padma Award 2025: 113 को पदम श्री, 7 पद्म विभूषण, 19 पदम भूषण, पद्म पुरस्कारों का ऐलान, देखिए लिस्ट

0
1

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है।

वहीं पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया। इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 23 महिलाएं हैं। इनमें 10 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 13 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

पद्म विभूषण 2025 सम्मानित व्यक्तियों की सूची

  • दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी – चिकित्सा, तेलंगाना
  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर – लोक कार्य, चंडीगढ़
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया – कला, गुजरात
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम – कला, कर्नाटक
  • एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा, केरल
  • ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) – व्यापार और उद्योग, जापान
  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) – कला, बिहार

पद्म पुरस्कार: 19 को पद्म भूषण

  • ए. सूर्या प्रकाश – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता), कर्नाटक
  • अनंत नाग – कला, कर्नाटक
  • बिबेक देब रॉय (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा, एनसीटी दिल्ली
  • जतिन गोस्वामी – कला, असम
  • जोस चाको पेरियप्पुरम – चिकित्सा, केरल
  • कैलाश नाथ दीक्षित – अन्य (पुरातत्व), एनसीटी दिल्ली
  • मनोहर जोशी (मरणोपरांत) – लोक कार्य, महाराष्ट्र
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी – व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु
  • नंदामुरी बालकृष्ण – कला, आंध्र प्रदेश
  • पी. आर. श्रीजेश – खेल, केरल
  • पंकज पटेल – व्यापार और उद्योग, गुजरात
  • पंकज उधास (मरणोपरांत) – कला, महाराष्ट्र
  • रामबहादुर राय – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता), उत्तर प्रदेश
  • साध्वी ऋतंभरा – सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश
  • एस. अजित कुमार – कला, तमिलनाडु
  • शेखर कपूर – कला, महाराष्ट्र
  • शोभना चंद्रकुमार – कला, तमिलनाडु
  • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) – लोक कार्य, बिहार
  • विनोद धाम – विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका
Enews24x7 Team

Comments are closed.