उत्तराखंड: मामी से चल रहा था भांजे का अफेयर, धोखा देने पर किया मामी के बेटे का अपहरण, फिर…

0
2

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से एक मामला सामने आया है, जहां एक भांजा अपनी मामी को दिल दे बैठा और दोनों की प्रेम कहानी इतनी चर्म पर पहुंच गई कि दोनों ने अपने रिश्ते की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।

मिलीं जानकारी के अनुसार इंदिरानगर की एक महिला के अपने भांजे के साथ अवैध संबंध थे। जिसके बाद से दोनों साथ रहने लगे थे। कुछ दिन पहले महिला अचानक युवक को छोड़कर अपने घर चली गई। इससे भांजा नाराज हो गया और उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके पांच साल के मासूम बेटे का अपहरण करने का मन बना लिया। वो टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर से ले गया। बच्चा जब काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला को चिंता हुई। कुछ देर बाद महिला के पास फोन आया और युवक ने उसे छोड़कर चले आने पर धमकाया। उसने मामी से अकेले वापस आने को कहा और ऐसा ना करने पर बेटे की हत्या कर शव नाली में फेंकने की धमकी दी।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और महिला को युवक के पास जाने को कहा गया। पीछे से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगा दी गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ही मासूम को भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.