उत्तरकाशी : दुर्घटना स्थल पहुंचे सीएम शिवराज और धामी, एयरलिफ्ट किए जाएंगे शव

देहरादून। उत्तरकाशी बस हादसे में 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। जबकि, चार घायलों का इलाज जारी है। नौगांव और बड़कोट में शवों के पोस्टमार्टम के बाद देहरादून भेज दिया गया है। शवों को मध्यप्रदेश पहुंचाने के लिए एयर फोर्स के विमान मंगाए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने घटनास्थल पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद मिलेगी। घटना की सूचना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उत्तराखंड पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है। हमने पोस्टमॉर्टम कर पार्थिव शरीरों को देहरादून रवाना कर दिया है। पार्थिव शरीरों को ले जाने के लिए एयर फोर्स के विमान मांगे हैं। एयर फोर्स के विमान इन पार्थिव शरीरों को खजुराहो लेकर पहुंचेंगे। जहां से यह पार्थिव शरीर वाहनों के माध्यमों से अलग-अलग गांव जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर फोर्स से विमान देने का आग्रह किया है। जो दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। उसके बाद सभी शवों को खजुराहो एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा।

बता दें कि 5 जून यानी बीते देर शाम मध्य प्रदेश के यात्रियों की एक बस संख्या UK 041541 यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। खाई में गिरते ही बस के दो हिस्से हो गए। यह बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार से चली थी, जो यमुनोत्री जा रही थी। तभी डामटा के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में उत्तराखंड के दो लोग भी शामिल हैं।

मृतकों में-

1 मेनका कटेहा पत्नी लूले (उम्र 56 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
2 अनिल कुंवर पुत्र जागेश्वर प्रसाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
3 रामकुवर (उम्र 58 वर्ष), निवासी- सांठ एसपी सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
4 उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी (उम्र 59 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
5 अवधेश पांडे पुत्र पवाई (उम्र 62 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
6 राजकुमार (उम्र 58 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
7 रूप नारायण (उम्र 62 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
8 गीताबाई पत्नी राज जी राम (उम्र 64 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
9 राजकुमार पुत्र मरुराम (उम्र 39 वर्ष), निवासी- कक गुनोट, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
10 शीला बाई पत्नी राम भरोसे (उम्र 60 वर्ष) निवासी- अमानगंज, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
11 जनक कुंवर पुत्र मानसिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी- छतरपुर, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
12 जागेश्वर (उम्र 7 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
13 बांके बिहारी (उम्र 70 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
14 रामसजी पत्नी बांके बिहारी (उम्र 54 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
15 सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
16 सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह (उम्र 50 वर्ष), जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
17 बद्री शर्मा (उम्र 64 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
18 चंद्र काली पत्नी बद्री प्रसाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
19 सरोजी बाई (उम्र 50 वर्ष) निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
20 करन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
21 हरिनारायण दुबे (उम्र 61 वर्ष) निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
22 राम भरोसे (उम्र 60 वर्ष), निवासी- एसपी सुनवानी, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
23 शंकुतला पत्नी अवधेश (उम्र 58 वर्ष), निवासी- पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
24 दिनेश कुमार (उम्र 60 वर्ष), निवासी- एसपी सुनवानी, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
25 राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
26 विक्रम बोरा पुत्र केसर सिंह बोरा (उम्र 29 वर्ष), निवासी- अल्मोड़ा, उत्तराखंड.

घायलों में-

1 हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी- पिथौरागढ़, उत्तराखंड
2 हाथी राजा पत्नी उदय सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश
3 उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह (उम्र 63 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश.
4 राजकुमार पुत्र नकलूम (उम्र 58 वर्ष)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here