उत्तराखंड: दो दिन से लापता रेंजर के खोजबीन में जुटा वन विभाग और पुलिस..

रुद्रपुर : तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात एक रेंजर बीते दो दिनों से लापता है। रेंजर हरीश चंद्र पांडे (55) के लापता होने की रिपोर्ट उनके परिजनों ने मुखानी थाने में दर्ज कराई है। परिवार के साथ ही वन महकमा उनकी तलाश में जुट गया है। लेकिन दो दिन से लापता रेंजर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर की शाम अपने घर से लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस और वन महकमे को इस बात की जानकारी दी। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश की जा रही हैं।

उनके अचानक से लापता होने के कारण उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के साथ ही वन महकमा भई लगातार उन्हें ढूंढ रहा है। लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के मुताबिक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संभावित स्थल में खोजबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here