उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान आज से

  • 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, आज बैठक में होगी मंत्रणा

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव की बेला नजदीक आते ही विभिन्न राजनैतिक पार्टियों ने जोड़-तोड़ और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 सदस्य बनाए जाएंगे। आज से कांग्रेस पूरे प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए पूर्व में ही सदस्यता अभियान समिति का गठन किया था। इस संबध में आज गुरुवार को बैठक है। बैठक के माध्यम से विधिवत रूप से पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here