उत्तराखंड में दैनिक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 50 से नीचे उतरी

  • 24 घंटे में 42 नये संक्रमित मिले, एक की मौत
  • चार जिलों में शून्य रही दैनिक मरीजों की संख्या
  • सभी जिलों में दहाई के अंक से नीचे खिसका मरीजों का आकड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के दैनिक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 50 से नीचे उतर गई है। चार दिन बाद कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। 24 घंटे में 42 कोरोना के नये संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं 112 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। 1094 लोगों का उपचार चल रहा है। आज रविवार को 24355 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 20733 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आज चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में कोरोना का एक भी मरीज नहीं पाया गया। सभी जिलों में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या दहाई के अंक से कम हो गई है।
जिलेवार रिपोर्ट इस प्रकार से है:- बागेश्वर 2, चमोली में 1, देहरादून 5 ,हरिद्वार 5 , नैनीताल 7, रूद्रप्रयाग 4, टिहरी 2, यूएसनगर 7 और उत्तरकाशी जिले में 9 नए मरीज पाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here