नाइट कर्फ्यू के टायम में किया बदलाव

night curfew
  • रात साढ़े 10 से सुबह पांच बजे तक रहेगा कफ्र्यू
  • नवरात्र, रमजान शादी समारोह को देखते हुए सरकार ने लिया निर्णय
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को देहरादून में नाइट कर्फ्यू साढ़े 10 बजे से सुबह पांच तक करने के निर्देश दिए हैं। नवरात्र, शादी समारोह और रमजान पाक को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले के बाद देहरादून शहर में रात 10 बजे से पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया था। लेकिन, शासन-प्रशासन से मांग उठ रही थी कि नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से होना चाहिए, क्योंकि यह त्योहारों और शादियों का महीना है। इसलिए मुख्यमंत्री ने नवरात्र, विवाह समारोहों और रमजान पाक को देखते हुए, आमजन की सुविधा के लिए नाइट कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय रात 10रू30 बजे से लागू करने के निर्देश दे दिए। ये उन्हीं स्थानों के लिए है जहां पहले से नाइट कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब देहरादून के जिलाधिकारी नाइट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी करेंगे। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, देहरादून नगर निगम और छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेंटटाउन में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने नगर निगम को प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे तक शहर में वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here