भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान: धामी

  • मुख्यमंत्री भगवानपुर में जन आशीर्वाद रैली में हुए शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के संत रविदास मंदिर भगवानपुर से मक्खनपुर तक जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भगवानपुर क्षेत्र में ग्राम डांडा पट्टी से झींवरहेड़ी तक सड़क को इंटर लॉकिंग टाइल्स के द्वारा निर्माण कार्य करवाने की घोषणा की। ग्राम खेलड़ी से ग्राम सिकरोड़ा रोड तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्राम सुग्गनपुर हाइवे से ग्राम सुग्गनपुर के अन्दर तक सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।

ग्राम चुड़ियाला में मेन रोड से संजय त्यागी के घर तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। नेशनल हाईवे के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण किये जायेंगे तथा उनको सर्विस रोड से जोड़ा जायेगा, लोगों को उनकी भूमि का मुआवजा भी दिलाया जायेगा। नगर पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत सीवर लाइन के जो प्रस्ताव होंगे, उन पर कार्यवाही की जाएगी। भगवानपुर में कार्यरत सफाई कर्मियों आदि के वेतन भत्तों को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। वर्तमान में नगर पंचायत भगवानपुर के जो प्रस्ताव शासन में लम्बित हैं, उनको स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि सबको विकास का समान अधिकार एवं अवसर मिलें। राज्य सरकार इसी के तहत कार्य कर रही है। प्रत्येक सरकारी कार्यालयों में प्रातः 10 से 12 बजे तक अधिकारियों को जन सुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इस कार्य में यदि कोई ढिलाई करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दो दिन पहले ही उद्योगपतियों के साथ विचार-विमर्श किया एवं उनकी समस्याओं को सुना, जिससे उद्योगों का विकास हो और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में होने वाली जलभराव की समस्या का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी उद्योग घरानों से अपेक्षा है कि वे उद्योगों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा, विधायक रानीपुर आदेश चैहान, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, सुबोध राकेश, संयोजक कुलदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी ने किया।

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान: धामी

  • मुख्यमंत्री भगवानपुर में जन आशीर्वाद रैली में हुए शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के संत रविदास मंदिर भगवानपुर से मक्खनपुर तक जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भगवानपुर क्षेत्र में ग्राम डांडा पट्टी से झींवरहेड़ी तक सड़क को इंटर लॉकिंग टाइल्स के द्वारा निर्माण कार्य करवाने की घोषणा की। ग्राम खेलड़ी से ग्राम सिकरोड़ा रोड तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्राम सुग्गनपुर हाइवे से ग्राम सुग्गनपुर के अन्दर तक सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम चुड़ियाला में मेन रोड से संजय त्यागी के घर तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। नेशनल हाईवे के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण किये जायेंगे तथा उनको सर्विस रोड से जोड़ा जायेगा, लोगों को उनकी भूमि का मुआवजा भी दिलाया जायेगा। नगर पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत सीवर लाइन के जो प्रस्ताव होंगे, उन पर कार्यवाही की जाएगी। भगवानपुर में कार्यरत सफाई कर्मियों आदि के वेतन भत्तों को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। वर्तमान में नगर पंचायत भगवानपुर के जो प्रस्ताव शासन में लम्बित हैं, उनको स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here