हंस फाउंडेशन के ओर से उत्तराखंड पुलिस को 21 वाहनों का तोहफा, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड पुलिस को हिल पेट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पांस के लिए 101 वाहन दिए जा रहे हैं। जिसके तहत आज शुक्रवार को सीएम धामी ने 21 वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, माता मंगला जी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के तकनीकी युग में स्मार्ट पुलिस का होना आवश्यक है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया गया। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किये गये। राज्य में स्मार्ट पुलिस हो, सीमित संसाधन होने के बावजूद भी इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जो सहयोग दिया जा रहा है, यह जन सेवा करने में काफी कारगर साबित होगा। हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को हर क्षेत्र में सहयोग दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य को हर संभव मदद हंस फाउंडेशन द्वारा दी गई है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही खाद्यान्न की उपलब्धता फाउंडेशन द्वारा कराई गई।  

इस मौके पर माता मंगला ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए हर्ष का दिन है। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। हिल पेट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पांस के लिए उत्तराखंड पुलिस को जो वाहन मिले हैं, इससे जन सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में आसानी होगी। उत्तराखंड में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। आज पुलिस को 21 वाहन मिलने से राज्य के 21 क्षेत्रों के लिए सुरक्षा कवच मिल जायेगा।
 पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हिल पेट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पांस के लिए पुलिस को उपलब्ध कराये गये वाहनों के लिए हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज एवं माता मंगला जी का आभार जताते हुए कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस को हिल पेट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पांस के लिए काफी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट पुलिस की जो परिकल्पना की है, इस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। इससे उत्तराखंड पुलिस को जन सेवा के करने में और सुगमता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here