बहादुर दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे को दिखाया आईना!

  • शराब के नशे में लड़खड़ाते दूल्हे की इस हरकत से गुस्साई लड़की ने लौटा दी बारात

कोटद्वार। भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र में एक दुल्हन ने शराब के नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार दुल्हन ने बारात को लौटा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं।
पौड़ी जिले के एक गांव से मंगलवार शाम को बारात झंडीचौड़ पूर्वी गांव में आई थी। जैसे ही बारात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़े से उतरा तो वह लड़खड़ा गया। पता चला कि वह नशे में है। कुछ ही देर में यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।
दुल्हन के निर्णय से बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बारातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
बारात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया। हालांकि दुल्हन पक्ष ने बारात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बारात का जब स्वागत हो रहा था तो तब भी दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी जैसे पवित्र मौके पर भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here