उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष का विवादित बयान, जिस घर पर तिरंगा नहीं, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता!

हल्द्वानी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मोदी सरकार के ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के दौरान आज बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई दिया, उस घर पर देश विश्वास नहीं कर सकता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ दिखाई नहीं देगा, उस घर की फोटो भेजें। इससे समाज को पता चल सके कि यह परिवार तिरंगे का सम्मान नहीं करता।
आज भट्ट यहां ‘हर घर तिरंगा‘ यात्रा में शामिल हुए और यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर से जजी कोर्ट तक हुई। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पौधरोपण भी किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि हर घर में तिरंगा लहराया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और सभी सरकारी कर्मचारी अपने घरों में इस आजादी के अमृत महोत्सव को मनाए, ऐसी उनकी सभी से अपील है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here