उत्तराखंड: घास लेने गए दंपती पर भालू ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी घायल

0
3

चमोली/ देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में वन्य जीवों का खतरा अकसर बना रहता है। गुलदार, भालू,बंदर और सूअर खेती को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं साथ ही जान माल की हानि भी करते हैं। भालू और तेंदुए के कारण कई क्षेत्रों में दहशत बनी रहती है।

वहीं चमोली के डुमक गांव में भालू ने एक दंपती पर हमला कर दिया। इस दौरान पति की मौत हो गई। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, डुमक गांव में सुबह लीला देवी व सुन्दर सिंह मवेशियों के लिए घास लेने गए थे। इस दौरान घात लगाए बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान सुंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लीला देवी गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। भालू के हमले से क्षेत्र में भालू की दहशत फैली हुई है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.