उत्तराखंड: घर में घुसकर युवती से रेप का प्रयास, BJP नेता समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

0
1

टिहरी।उत्तराखंड के टिहरी में युवती से रेप की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बीजेपी नेता और एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुभाष पंवार 6 मार्च को शाम चार बजे उसके घर आया था। आरोपी दरवाजे की कुड़ी तोड़कर पहले उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ रेप का प्रयास किया। पीड़िता ने जब आरोपी की इस हरकत का विरोध किया तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि आरोपी ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार भी किया था, जिससे उसके सिर पर 12 टांके आए है। डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुभाष पंवार को बचाने के लिए परमबीर पंवार और बुद्धि सिंह पंवार ने सबूत मिटाने और उल्टा पीड़िता का फंसाने का प्रयास किया है। आरोपी सुभाष पंवार ने नौकरी का झांसा देकर उसके ज्वेरात और दस्तावेज भी अपने पास रखे हुए है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने सुभाष पंवार से अपने ज्वेरात और दस्तावेज मांगे तो उसने उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी।

एसएसपी ने बताया कि तीन दिन पहले थाना घनसाली में एक महिला ने तहरीर दी थी, जिसमें पीड़िता ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को घनसाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.