उत्तराखंड: 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

0
2

देहरादून। उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने इस वर्ष के प्रेस्टीजियस तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया है। यह पुरस्कार 4 सितंबर को आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा। यह आयोजन चार सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है। इस काम में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी बहनें करती हैं और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।

Enews24x7 Team

Comments are closed.