भारतीय सेना, वायुसेना और नेवी में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

UPSC Vacancy 2022-23: रक्षा मंत्रालय में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय सेना, वायुसेना और नेवी में ऑफिसर के पदों (UPSC CDS Vacancy 2022-23) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जनवरी 2023 है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.upsc.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (UPSC NDA & NA Vacancy 2022-23) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक UPSC NDA & NA Vacancy 2022-23 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती (UPSC NDA & NA Vacancy 2022-23) प्रक्रिया के तहत कुल 395 पदों को भरा जाएगा।

कुल पदों की संख्या- 341

भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून: 100 पद
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला-पाठ्यक्रम: 22 पद
वायु सेना अकादमी, हैदराबाद: 32 पद
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास): 170 पद
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास): 17 पद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here