धामी सरकार का बड़ा फैसला, अगले छह माह तक हड़ताल पर लगाई रोक, अधिसूचना जारी

देहरादून। उत्तराखंड में अगले छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। चार धाम यात्रा के बीच एहतियात के तौर पर उत्तराखंड सरकार ने अगले छह महीनों के लिए राज्य सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया।

प्रदेश में चारधाम यात्रा के चलते अब तक लाखों श्रद्धालु इन धामों में दर्शन कर चुके हैं। उधर मानसून सीजन नजदीक आने के चलते अब प्रशासन और सरकार की चिंताएं और चुनौतियां बढ़ गई हैं। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने अब कर्मचारियों कि किसी भी संभावित हड़ताल पर रोक लगाने का फैसला लिया है। हालांकि अभी किसी भी कर्मचारी संगठन की तरफ से बड़ी हड़ताल की कॉल नहीं हुई है। लेकिन राज्य में जिस तरह चारधाम यात्रा गतिमान है और मानसून के भी जल्द ही उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है, लिहाजा हर तरह की चौकसी रखने के लिए सरकार ने पहले ही कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है।

बता दें कि चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 27 मई तक 15 लाख को पार कर गई है। चार धाम यात्रा के बाद 15 लाख से अधिक श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। इनमें गंगोत्री से 3,12,422, यमुनोत्री से 2,82,857, केदारनाथ से 5,37,065, बद्रीनाथ से 4,39,782 और हेमकुंड साहिब से 8,551 लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here