मध्य प्रदेश। सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के लोपा गांव के पास 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों की बस पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को लेकर ये बस जा रही थी। उसी दौरान एक कार से टकराने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 21 जवानों के घायल होने की भी सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों का अन्य दल मौके पहुंचा। इस बीच स्थानीय लोगों ने भी बस पलटने के बाद जवानों को बाहर निकालने में मदद शुरू कर दी।
इस हादसे में 26 जवानों के घायल होने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि बस मंडला जिले में मुख्यमंत्री के ड्यूटी के लिए जवानों को लेकर जा रही थी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं उच्च अधिकारियों भी अस्पताल में घायलों का हाल चाल जानने के लिए पहुंच गए हैं।