उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इस जिले में SSP ने 21 दरोगाओं के किए तबादले, देखिए लिस्ट

नैनीताल। उत्तराखंड में भी तबादलों का दौर जारी है। नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। देर रात एसएसपी प्रहलाद मीणा ने मंगलवार देर रात 21 दरोगाओं के तबादले किए हैं। एसएसपी ने कहा कि कई थाना, चौकियों में पुलिस की कमी को देखते हुए बदलाव किया गया है।

उप निरीक्षक पंकज जोशी प्रभारी चौकी टीपी नगर को पुलिस लाइन नैनीताल ट्रांसफर किया गया है। उप निरीक्षक सुशील चन्द्र जोशी प्रभारी चौकी राजपुरा से प्रभारी चौकी टीपी नगर बनाए गए हैं। महिला उपरीक्षक प्रीति प्रभारी चौकी आरटीओ से थाना खनस्यूं ट्रांसफर की गई हैं। उप निरीक्षक संजीत कुमार राठौर थाना वनभूलपुरा से प्रभारी चौकी आरटीओ बनाए गए हैं। उप निरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी चौकी आम्रपाली को थाना वनभूलपुरा ट्रांसफर किया गया है।

वहीं महिला उप निरीक्षक रजनी आर्या थाना लालकुऑ से थाना बेतालघाट भेजा है तो महिला उप निरीक्षक मेहनाज अंसारी थाना बेतालघाट से थाना लालकुऑ भेजा है। उप निरीक्षक हरजीत सिंह सम्बद्ध थाना कालाढूॅगी से थाना मुखानी भेजा गया है। उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी ज्योलीकोट से प्रभारी चौकी राजपुरा बनाया है तो उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा प्रभारी चौकी रामगढ़ से प्रभारी चौकी ओखलकाण्डा बनाया है। वहीं उप निरीक्षक विजय पाल सिंह प्रभारी चौकी ओखलकाण्डा से प्रभारी एसओजी बनाया है।

उप निरीक्षक दान सिंह मेहता वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से थाना मल्लीताल भेजे गए हैं। उप निरीक्षक आसिफ खान एफएफयू से प्रभारी चौकी मालधन ट्रांसफर किए गए हैं। निरीक्षक पूरन राम आगरी प्रभारी एफएफयू से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी एफएफयू से पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भेजे गए हैं। उप निरीक्षक दीवान सिंह ग्वाल एसआईएस से प्रभारी चौकी आम्रपाली बनाए गए हैं। उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी रामगढ़ बनाए गए हैं। उप निरीक्षक बालकृष्ण आर्य प्रभारी चौकी क्वारब से एफएफयू ट्रांसफर किए गए हैं।

इसके साथ ही महिला आरक्षी उप निरीक्षक गोविन्दी टम्टा को पुलिस लाइन से चौकी क्वारब ट्रांसफर किया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय सिंह मेहता प्रथम थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी मंडी बनाकर भेजे गए हैं। उप निरीक्षक गुलाब सिंह का प्रभारी चौकी मंडी से प्रभारी चौकी ज्योलीकोट तबादला किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here