दिल्ली पुलिस में नौकरी का मौका, 13 हजार पदों पर भर्ती के लिए करें तैयारी…

नई दिल्ली। युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस समेत शहर की सरकारी एजेंसियों से खाली पड़े पदों को भरने के लिए कहा है।

आदेश के तहत दिल्ली पुलिस में जूनियर रैंक की 13013 रिक्तियां जुलाई, 2024 तक भरी जाएंगी। इनमें से 3521 पदों पर इस साल दिसंबर तक भर्तियां होंगी। इन भर्तियों को लेकर विज्ञापन दिया गया है। साथ ही लिखित परीक्षा, पीई और एमटी, टाइपिंग परीक्षण आयोजित किए गए हैं। ये पद दिसंबर 2023 से जुलाई 2024 के बीच चरणबद्ध तरीके से भरे जाने हैं।

मिलीं जानकारी के मुताबिक 418 तकनीकी पद फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, एमटी हेल्पर, एमटी स्टोरमैन, सांख्यिकीविद, सहायक, रेडियो तकनीशियन और वर्कशॉप हैंड्स सहित अन्य की भर्तियां होंगी। इनके लिए ट्रेड कौशल परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक विभिन्न रैंकों को भी भरा जा रहा है। इसके अलावा 840 मल्टी टास्किंग स्टाफ की भी नियुक्ति की जा रही है। एसएससी द्वारा की जा रही भर्तियों में से 11,214 भर्तियां भरने के विभिन्न चरण हैं। वहीं 1799 रिक्तियों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन दिया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्तियां : हेड कांस्टेबल : 559 पुरुष + 276 महिलाएं = कुल 835
कांस्टेबल ड्राइवर : 1411 पुरुष
हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) : 573 पुरुष + 284 महिला = कुल 857

यह रहेगी भर्ति प्रक्रिया : खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को लिखित परीक्षा, पीई और एमटी के साथ ही टाइपिंग परीक्षण भी देने होंगे। इस साल दिसंबर से जुलाई 2024 तक सभी पदों पर भर्ती होंगी। इसमें दिसंबर तक तकरीबन 3521 पदों पर भर्ती की जाएंगी। बचे पदों पर क्रमश जैसे-जैसे भर्ती होनी है, उसका शेड्यूल जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here