लक्ष्य सेन समेत 25 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड और शरत को खेल रत्न

नई दिल्ली। आज बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ी चुने गए थे। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से और चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने स्टार शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को सम्मानित किया। यह दोनों इस साल थॉमस कप जीतकर इतिहास रचना वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, लक्ष्य ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता था।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए सम्मानित किए जा रहे अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। इनमें लक्ष्य के साथ ही महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है।
देश को कॉमनवेल्थ खेलों में बॉक्सिंग का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले बॉक्सर मोहम्मद अली कमर को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अली कमर को टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए महिला बॉक्सिंग टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। लवलीना बोरगोहेन ने उन्हीं की देखरेख में मेडल जीता था।
मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अचंता शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो कांस्य जीत हैं। शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

   इन्हें मिला अर्जुन अवॉर्ड

खिलाड़ी                      खेल
सीमा पूनिया             एथलेटिक्स
एल्डस पॉल            एथलेटिक्स
अविनाश मुकुंद साबले एथलेटिक्स
लक्ष्य सेन                  बैडमिंटन
एचएस प्रणय              बैडमिंटन
अमित पंघाल              बॉक्सिंग
निकहत जरीन             बॉक्सिंग
भक्ति प्रदीप कुलकर्णी    शतरंज
रमेश बाबू प्रज्ञानानंद    शतरंज
दीप ग्रेस एक्का            हॉकी
सुशीला देवी                 जूडो
साक्षी कुमारी                कबड्डी
नयन मोनी साक्या        लॉन बॉल
सागर के ओवलेकर      मलखंभ
एलेवेन वलारिवन          शूटिंग
ओमप्रकाश मिठारवाल   शूटिंग
श्रीजा अकुला                टेबल टेनिस
विकास ठाकुर                वेटलिफ्टिंग
अंशु                             कुश्ती
सरिता                          कुश्ती
प्रवीण                           वुशू
मानसी गिरीश चंद्र जोशी  पैरा बैडमिंटन
तरुण ढिल्लों                  पैरा बैडमिंटन
स्वप्निल संजय पाटिल    पैरा स्विमिंग
जेर्लिन अंकिता जे           डीफ बैडमिंटन

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
खिलाड़ी            खेल

अश्विनी अकुंजी सी   एथलेटिक्स
धर्मवीर सिंह           हॉकी
बीसी सुरेश             कबड्डी
नीर बहादुर गुरुंग     पैरा एथलेटिक्स

          द्रोणाचार्य अवॉर्ड

सामान्य कैटेगरी
कोच                          खेल
जीवनजोत सिंह तेजा   तीरंदाजी
मोहम्मद अली कमर   बॉक्सिंग
सुमा सिद्धार्थ शिरुर      पैरा शूटिंग
सुजीत मान                कुश्ती

लाइफटाइम कैटेगरी
कोच                     खेल
दिनेश जवाहर लाड  क्रिकेट
बिमल प्रफुल्ल घोष  फुटबॉल
राज सिंह               कुश्ती

खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022

युवा खिलाड़ियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए… ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज
खेल को बढ़ावा देने के लिए… कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्रस्टियल टेक्नोलॉजी
विकास के लिए खेल… लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here