भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंका पेट्रोल बम, 6 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा ने इस घटना के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने का शक जाहिर किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह हमला साउथ 24 परगना के रामपुर में शुक्रवार रात को हुआ। इस हमले में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए। उनका कहना है कि जब वे एक शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। उस वक्त उन पर पेट्रोल बम फेंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह हमला टीएसी के कार्यकर्ताओं ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here