आपके बच्चों को पढ़ना है तो डीडी उत्तराखंड पर है सुविधा

देहरादून। यदि आपके आसपास उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा द्वारा संचालित जूनियर हाईस्कूल, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के कक्षा 6 से 12 वीं तक के कोई छात्र-छात्रा हैं तो उन्हें कृपया डीडी उत्तराखंड के माध्यम से प्रसारित ऑनलाईन क्लासेज के बारे में जरूर बताएं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन उत्तराखंड से प्रतिदिन निम्नलिखित समयानुसार प्रसारित किया जाता है;

  1. कक्षा-6, समय- 11.00 बजे से 11.30 बजे
  2. कक्षा -7, समय- 11.30 बजे से 12.00 बजे
  3. कक्षा -8, समय- 12.00 बजे से 12.30 बजे
  4. कक्षा -9, समय- 12.30 बजे से 13.00 बजे
  5. कक्षा -10,समय- 13.00 बजे से 13.30 बजे
  6. कक्षा- 11,समय- 13.30 बजे से 14.00 बजे
  7. कक्षा- 12,समय- 14.00 बजे से 14.30 बजे

उक्त पाठों की वीडियो प्रति के लिए कृपया आप सभी अभिभावक डीडी उत्तराखंड चैनल का यू-टयूब चैनल को अवश्य सब्सक्राइब कर लें ताकि सभी पढ़ाये गए पाठ आपको समय से मिल जाएं और विद्यार्थी समयानुसार उनकी पुनरावृत्ति कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here