मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज, 26/11 जैसा फिर होगा हमला

मुंबई। मायानगरी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की साजिश रची जा रही है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रुम को धमकी भरा मैसेज मिलने से हड़कंप मच गया है। इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए सभी एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। धमकी देने वाले शख्स ने ट्रैफ़िक कंट्रोल के Whatsapp नंबर पर मैसेज भेजा है कि मुंबई में एक बार 26/11 जैसा हमला होगा. यह मैसेज पाकिस्तानी नंबर से आया है, जिसके कारण इसे ज्यादा गंभीरता से लिया जा रहा है। मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां इस धमकी की जांच करने में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि मैसेज करने वाले ने कहा है उसकी लोकेशन भारत के बाहर की है। वहीं, धमाका मुंबई में होगा। भारत में छह लोग इस घटना को अंजाम देंगे। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 बंदूकधारी हमलावरों ने आतंकी हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here