मोदी सरकार ने कहा, अभी नहीं बिकी एयर इंडिया

मुंबई। आज शुक्रवार को ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया था कि एयर इंडिया के लिए टाटा संस की बोली को सरकार ने मंजूरी दे दी है, लेकिन बाद में एयर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप की बोली मंजूर होने की खबर को मोदी सरकार ने खारिज कर दिया है। मोदी सरकार ने कहा है कि इस बारे में मीडिया रिपोर्ट गलत हैं, अभी कुछ तय नहीं किया गया है। जब भी इस बारे में कुछ फैसला होगा उसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी। इससे पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टाटा संस के एअर इंडिया खरीदने के प्रस्ताव को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। सरकार ने एयर इंडिया में पूरी 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए टेंडर मंगाये थे। एअर इंडिया की दूसरी कंपनी एअर इंडिया सैट्स (AISATS) में सरकार इसी के साथ 50% हिस्सेदारी बेचेगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप ने स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिंह से करीबन 3 हजार करोड़ रुपए ज्यादा की बोली लगाई थी। एअर इंडिया के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 15 सितंबर थी। उसके बाद से ही यह अनुमान था कि टाटा ग्रुप एयर इंडिया को खरीद सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here