दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात! सिरफिरे ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 30 वार

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकु से से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, साहिल नाम के लड़के पर हत्या का आरोप है। साहिल और नाबालिक लड़की अच्छे दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद जब लड़की अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे में जा रही थी, तभी उस पर हमला कर दिया गया। वहीं पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा ने कहा- शाहबाद डेयरी के पास एक हत्या का मामला सामने आया था। एक टीम का गठन किया गया है और जांच चल रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here