उत्तराखंड : इस शहर में आज से 12 जुलाई तक लगा लॉकडाउन!

  • एक शादी समारोह में शामिल लगभग 100 से अधिक लोगों के सैंपलों की जांच में  24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से मचा हड़कंप

काशीपुर। प्रदेश के इस शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए आज शनिवार सुबह 10 बजे से 12 जुलाई रात 12 बजे तक तक संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
गौरतलब है कि मात्र दो दिनों में काशीपुर में 34 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद काशीपुर में आज से 12 जुलाई तक लॉकडाउन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। एक शादी समारोह में शामिल लगभग 100 से अधिक लोगों पर कोरोना का खतरा लगातार मंडरा रहा था। समारोह में शामिल लोगों के सैंपल बीते 08 जुलाई को भेजे गए थे। जिनमें से 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 
कोरोना पॉजिटिव मिले 13 लोग विवाह समारोह में शामिल थे। एक ही दिन में 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रशासन ने बैठक आयोजित कर तत्काल प्रभाव से काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे से 12 और 13 जुलाई की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक के लिए सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए बंद रखने का आदेश दिया है।
इस दौरान मेडिकल, निजी व सरकारी अस्पताल और दूध की डेरी खुली रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज होगा। राशन की दुकानों व जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में छूट दी गयी है। कोरोना केस मिलने पर रामश्याम कालोनी व कविनगर में कंटेनमेंट ज़ोन बनाये गए हैं। शुक्रवार देर रात काशीपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here