जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकी हमला, 6 घायलों में से 2 गंभीर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आज मंगलवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। जिसमें छह नागरिकों के घायल होने की खबर है और उनमें से दो घायलों की  स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। हमले में करीब छह नागरिक घायल हो गए हैं। जिनमें से दो नागरिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here