भारतीय मूल की टोनी सिंह चुनी गईं मिस वर्ल्ड 2019!

भारतीय मूल की जमैका वासी हैं टोनी
भारतीय मूल की जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया। कार्यक्रम का आयोजन लंदन में किया गया था। 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया।

120 देश की सुंदरी शामिल हुईं
इस प्रतियोगिता में 120 देश की सुंदरी शामिल हुईं। टोनी सिंह जमैका की चौथी महिला हैं जो विश्व सुंदरी चुनी गई हैं।

मिस यूनिवर्स भी अश्वेत सुंदरी
वर्ष 2019 में मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स दोनों अश्वेत सुंदरियां चुनी गई हैं। इससे पहले 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका की 26 साल की जोजिबिनी टुंजी मिस यूनिवर्स 2019 चुनी गई थीं।

भारत की सुमन राव तीसरे नंबर पर
इस साल ब्यूटी वर्ल्ड में भारत की सुमन राव ने भी देश का नाम रोशन किया है और वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरे नंबर पर मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो रहीं।

सीए की पढ़ाई कर रहीं सुमन राव
सुमन राव ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का भी ताज अपने नाम किया है। जून में उन्हें मिस इंडिया 2019 चुना गया था। उनका जन्म 23 नवंबर 1999 में हुआ था और वह चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रही हैं।

राजस्थान की रहने वाली हैं सुमन राव
बीस साल की सुमन राव राजस्थान की रहने वाली हैं। वह अपना भविष्य बॉलीवुड में देख रही हैं। मिस इंडिया चुने जाने के बाद से वह लगातार मॉडलिंग असाइनमेंट में लगी हुई हैं।

डॉक्टर बनना चाहती हैं टोनी सिंह
मिस वर्ल्ड टोनी सिंह फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। वह साइकॉलोजी की छात्रा हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं।

1994 में मिस वर्ल्ड चुनी गईं ऐश्वर्या राय
अब तक भारत की छह सुंदरी मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया भारत की पहली सुंदरी थीं, जिन्होंने यह खिताब जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं।

2017 में मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड
वर्ष 2017 में आखिरी बार मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं। उससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here