पौंणा नृत्य से हुआ राज्यपाल का स्वागत

  • गोपेश्वर परिसर में हुआ श्रीदेव सुमन विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह
गोपश्वर। श्रीदेव सुमन विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह आज शनिवार को गोपेश्वर परिसर में हुआ। समारोह में कुलाधिपति / राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का स्वागत पौंणा नृत्य से हुआ। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर विवि परिसर में पहुंचीं। यहां करीब दस मिनट तक भोटिया जनजाति के पौणा नृत्य से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद समारोह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गढ़वाल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पद्म विभूषित चंडी प्रसाद भट्ट, लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए पद्मश्री बसंती बिष्ट और कृषि उत्थान व सामूहिकता के विकास के लिए महेंद्र कुंवर को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here