गांजा : दिल्ली से आगे निकला कराची!

न्यूयॉर्क बना गांजा कैपिटल
  • पहले नंबर पर न्यूयॉर्क 77.4 टन और दूसरे नंबर पर 42 टन के साथ कराची
  • गांजे की खपत में तीसरे नंबर पर दिल्ली, 2018 में 38.8 टन सेवन

नई दिल्ली। दुनियाभर के देशों में सबसे ज्यादा गांजे का सेवन से जुड़ी एक लिस्ट आई है। इसमें राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर पर है और पाकिस्तान का कराची शहर नशे के मामले में उससे आगे निकल गया है। गांजे की खपत को लेकर लिस्ट में कराची दूसरे नंबर पर है। वहीं 77.4 टन गांजे की खपत के साथ न्यूयॉर्क पहले नंबर पर बना हुआ है।
यह रिपोर्ट एक स्टडी के तहत सामने आई है। इसे जर्मन की कंपनी एबीसीडी ने की है। यह कंपनी चाहती है कि गांजे को दुनियाभर में कानूनी बना दिया जाए। इस लिस्ट में साल 2018 के आंकड़े बताए गए हैं। स्टडी में लॉस एंजेल्स, काहिरा, लंदन, शिकागो, मॉस्को, टोरेंटो का भी नाम शामिल है।

जगह     खपत  टन)
न्यूयॉर्क      77.4
कराची         42
नई दिल्ली    38.2
लॉस एंजेल्स  36
काहिरा         32.6
मुंबई           32.4
लंदन           31.4
शिकागो       24.5
मॉस्को        22.9
टोरेंटो          22.7

इसकी दूसरी स्टडी के मुताबिक दिल्ली और मुंबई में गांजे की कीमत बाकी देशों के मुकाबले सबसे कम है। स्टडी के मुताबिक, दिल्ली में एक ग्राम गांजा करीब 300 रुपये, वहीं मुंबई में इसकी कीमत 328 रुपये प्रति ग्राम है। स्टडी के हिसाब से अगर दिल्ली और मुंबई सरकार इसे कानूनी कर देती है तो उनकी कमाई हो सकती है। अगर टॉप सिगरेट पर लगने वाला टैक्स गांजे पर लगाया जाए तो दिल्ली सरकार को करीब 728 करोड़ रुपये की कमाई होगी। इसी तरह मुंबई को 641 करोड़ रुपये मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here