चार राज्यों में उपचुनाव : भाजपा का सूपड़ा साफ

नई दिल्ली। एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आ गए हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा अैर बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है। उधर बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए हैं।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ‌ने भाजपा के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इस उपचुनाव में सभी जगह भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। जिसे 2024 के लोकसभा चुनावों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा जीते। उन्होंने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को 2,64,913 वोट से हराया। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे। उधर बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने भाजपा की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह को हराया। यह सीट पर पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।
महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस की जयश्री जाधव ‌ने भाजपा के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी। ये सीट भी दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के बाद से खाली हुई थी। इस कारण यहां उपचुनाव हुए। इस सीट पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए। इन्होंने भाजपा की बेबी कुमारी को 36,653 वोटों से हराया। यह सीट विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें तीन महिलाएं थीं।
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। इससे उनकी जीत लगभग पक्की हो गई है। यह सीट जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here