धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीरों के हित में लिए कई अहम निर्णय

0
2

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 26 प्रस्ताव पास किए गए। धामी कैबिनेट में सबसे बड़ा निर्णय अग्निवीरों के हित में रहा। अब प्रदेश में पुलिस, गृह विभाग और फॉरेस्ट विभाग की भर्ती में अग्निवीरों को 10% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा उन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। इसमें अग्निवीरों का उत्तराखंड का मूल निवासी या स्थायी निवासी होना जरूरी है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष रिटायर होने के बाद 850 पदों पर भर्ती दी जाएगी।

समूह ग के ये वर्दीधारी पद किए चिह्नित

अग्निशमन व नागरिक पुलिस (कांस्टेबल/उपनिरीक्षक), कारागार पुलिस सेवा (बंदी रक्षक), वन विभाग (वन रक्षक), राजस्व पुलिस (पटवारी), आबकारी (पुलिस बल), परिवहन विभाग (पर्वतन दल)

धर्मांतरण कानून में सजा बढाई

इसके साथ ही सरकार ने धर्मांतरण कानून और सख्त करने के लिए कानून में कुछ संशोधनों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। एक्ट में संशोधन कर सजा को 10 साल से बढ़ा कर 14 साल किया। कुछ मामलों में 20 साल तक सजा हो सकती है। जुर्माना राशि को 50 हजार से बढ़ा कर 10 लाख किया गया।

वहीं, लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को नैनबाग के सर्किल रेट पर मुआवजा मिलेगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.