देहरादून में भीषण सड़क हादसा, वाहनों की टक्कर में एक बच्चे समेत तीन की मौत, छह घायल

देहरादून। राजधानी देहरादून जिले के डोईवाला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित कार हादसे का शिकार होकर दूसरी लाइन में जाकर दो अन्य कारों से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोग जख्मी हैं।

डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह हुई है। कुआंवाला जंगल के पास तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इनमें एक वाहन आल्टो 800, दूसरा वाहन इको और तीसरा इको स्पोर्ट्स शामिल है। उन्होंने बताया कि एक वाहन में 7 लोग सवार थे। ये लोग देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। जिनमें दो बच्चे तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी। इनमें से एक महिला एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य वाहनों में एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। कुल छह लोगों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से दून हॉस्पिटल देहरादून भर्ती किया गया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। टैक्सी वाहन के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। घायलों में रुद्रप्रयाग के 72 वर्षीय बुधीराम, बुधीराम की 70 वर्षीय पत्नी जसवंती देवी शामिल हैं। पुलिस द्वारा अन्य घायलों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here