उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, इन पर खेला दांव

0
1

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों दमखम से तैयारी में जुटी हुई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 28 जून को संशोधित चुनावी कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद से ही पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

चुनावी कार्यक्रम के तहत 2 जुलाई से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 5 जुलाई तक चलेगा। ऐसे में नामांकन दाखिल करने के पहले दिन प्रदेश के 12 जिलों में 2167 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 2 जुलाई तक 50553 निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई है।

यहाँ भी पढ़े: BJP ने जारी की देहरादून जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें

कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अल्मोड़ा जिला पंचायत के लिए कांग्रेस पार्टी ने 21 लोगों को समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.