उत्तराखंड में भू-माफिया ने सड़क ही बेच डाली, 14 साल बाद ऐसे खुला मामला

0
4

हल्द्वानी। उत्तराखंड में लैंड फ्रॉड के मामले हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। इस बार भी लैंड फ्रॉड एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. पूरा मामला नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का है।

मिलीं जानकारी के अनुसार भू माफियो ने विभागीय लोगों के साठ गांठ से सड़क की भूमि को अपनी भूमि बताते हुए सेना के जवान सहित नौ लोगो की रजिस्ट्री कर दी। मामला कुमाऊं कमिश्नर के जनसुनवाई केंद्र में पहुंचा तो कमिश्नर के निर्देश पर मुखानी थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला 14 साल बाद खुला है जब आर्मी के जवान को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, रजिस्ट्री कार्यालय से जांच हुई तो पता चला कि ऐसे 9 और मामले हैं, जिसमें लोगों को जमीन दिखाकर सड़क बेच दी गई। आर्मी के जवान ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा की मुखानी थाना क्षेत्र के तिलक मार्केट दमुवाढूंगा निवासी एक व्यक्ति सेना की कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हैं और वर्तमान में कश्मीर में कार्यरत हैं। सेना के जवान ने वर्ष 2011 में अपनी पत्नी लक्ष्मी नेगी के नाम पर मुखानी के रामड़ी आनसिंह में 1900 वर्ग फिट जमीन प्रॉपर्टी डीलरों के माध्यम से खरीद किया। उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने के साथ ही उन्होंने भूमि पर चाहरदिवारी भी करा दी थी।

यहाँ भी पढ़े: गजब! बंटी-बबली को भी छोड़ा पीछे, मां-बेटे ने बेच दी वायुसेना की हवाई पट्टी

सैनिक के अनुसार वह जब भी छुट्टी आते थे तो अपनी जमीन देखने जरूर जाते थे इस बार भी छुट्टी पर आए तो जमीन देखने पहुंचे और पाया कि इनकी जमीन पर किसी ने तारबाड़ कर दी है। पता लगा कि जिस जमीन पर वह अपना दावा कर रहे थे उसकी रजिस्ट्री तरुणा वर्मा के नाम पर थी। जवान ने खेत नंबर के हिसाब से अपनी प्लॉट तलाशी तो सामने आया कि ऐसे 9 प्लाट बेचे गए है जिसके बाद वह प्लॉट बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलर के पास पहुंचे और बताया कि मौके पर उनका प्लॉट ही नहीं है। जब इस संबंध में पटवारी से पता किया तो उसने बताया गया कि जिस जगह को वह अपना बता रहे हैं वह सड़क है। प्रॉपर्टी डीलरों ने गलत जगह बेचा है। पूरे मामले की जांच कराई गई तो सामने आया की प्रॉपर्टी डीलरों ने नौ लोगों को इसी तरह से जमीन बेच दिया है।

मुखानी पुलिस ने पूरे मामले में प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ लैंड फ्रॉड और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.