BJP ने जारी की देहरादून जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें

0
7

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांच जुलाई तक नामांकन होंगे। नामांकन के पहले दिन उत्तराखंड में कुल 2167 नामांकन हुए, जिसमें जिला पंचायत सदस्य की 358 सीटों में से 42 सीटों पर नामांकन हुए। वहीं ग्राम प्रधान पद पर 1327 नामांकन, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 534 नामांकन हुए। पंचायत चुनाव के लिए 5 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

वहीं चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन 221 नामांकन हुए. ग्राम प्रधान के लिए सर्वाधिक 152 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया। इस बीच भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से विभिन्न जिलों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। देहरादून के लिए सूची भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने जारी की गई, जिसमें कुल 20 वार्डों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

उम्मीदवारों की सूची उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति व जिला चुनाव समिति के परामर्श के बाद जारी की गई। घोषित सूची में सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिला आरक्षण वाले वार्ड शामिल हैं।

भाजपा की ओर से जारी सूची…

  • बुग्ला बार्तिल से शांति राम डोमल
  • रायपुर से रतन सिंह चौहान
  • बायला से विजयपाल सिंह
  • मलेथा से मधुबाला भारती
  • मोहन से शांति देवी
  • लोकमंडल से कुसुमलता देवी
  • मगरोली से सत्यवीर चौहान
  • आरा से लाल सिंह चौहान
  • ब्याससखेरी से सचिन चौहान
  • उदपट्टा से रक्षा नेगी
  • कट्टा से मधु चौहान
  • कंद्रावाला से सुनीता देवी
  • नवाबगढ़ से वीरेंद्र सिंह बौंबी
  • जस्सोवाला से गुरमेल सिंह
  • शाहपुर कल्याणपुर से भूपेंद्र कुमार करश्यप
  • शेरपुर से सविता देवी
  • सुधावाला से सुरभी कंवर
  • शंकरपुर द्वितीय से रविकेश सिंह
  • खुशहालपुर से काजल
  • भुंडा द्वितीय से मंजू जोशी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
  • डाकपत्थर द्वितीय और वार्ड संख्या 16 एटनवाला को पार्टी ने स्वतंत्र रखा है, यानी इन वार्डों में भाजपा का कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं होगा।
Enews24x7 Team

Comments are closed.