पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस का एक्शन, तीन नेताओं को किया निष्कासित, जानिए क्यों…

0
1

देहरादून।उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस ने तीन नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। तीनों कांग्रेसी नेताओं को पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित किया है।

अनुशासन समिति के अनुसार पोखड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कीरत सिंह रावत को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी विपक्षी उम्मीदवार के समर्थन में नामांकन वापस लिया। वहीं, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू चतर सिंह रावत पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में लड़ रहे हैं। इसे अलावा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली के लंबे समय से पार्टी विरोधी बयानबाजी करने को प्रदेश कांग्रेस ने गंभीरता से लिया।

तीन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित किया गया। प्रदेश कांग्रेस करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी अनुशासित संगठन है। इसमें अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.