Chardham Yatra: इस दिन तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

0
5

देहरादून।भगवान बदरी विशाल यानी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आगामी दो अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरे) के दिन तय की जाएगी। इस मौके पर बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में दोपहर को एक भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की जाएगी।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा करेंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि उसी दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंज पूजाओं का कार्यक्रम, उद्धव और कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ जी के नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ गद्दी स्थल के लिए प्रस्थान का मुहुर्त और कार्यक्रम तय किया जाएगा। इस दौरान अगले साल 2026 में होने वाली यात्रा के लिए भंडार सेवा हेतु पगड़ी भेंट की जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल उत्तराखंड चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 45 लाख के पार पहुंच चुका है। इस साल अभी तक सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम के 15 लाख 73 हजार 796 ने दर्शन किए। इसके बाद बदरीनाथ धाम में 13 लाख 93 हजार 317 श्रद्धालु से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। वहीं गंगोत्री धाम में 6 लाख 95 हजार 113 श्रद्धालु और यमुनोत्री धाम में 5 लाख 99 हजार 507 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ये आंकड़ा 26 सितंबर तक का है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब में भी रोजाना 13 हजार से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

वहीं साल 2024 की बात की जाए तो चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर करीब 48 लाख श्रद्धालु आए थे। उम्मीद है कि इस बार ये रिकॉर्ड टूट जाएगा। क्योंकि अभी यात्रा का करीब एक महीना बचा हुआ है। उम्मीद है कि ये महीना काफी अच्छा जाएगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.