दैनिक भास्कर और भारत समाचार चैनल से कई दस्तावेज जब्त

  • सीबीडीटी का 2400 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन का दावा
  • भारत समाचार से 3 करोड़ नकद जब्त, 16 लॉकर सील भास्कर समूह की 100 से अधिक कंपनियां, कई कर्मचारियों के नाम पर

नई दिल्ली। आयकर विभाग के नीति निर्धारक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दैनिक भास्कर और भारत समाचार चैनल से कई दस्तावेज जब्त किए हैं। दोनों मीडिया समूहों से 2400 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन मिले हैं। दैनिक भास्कर मीडिया समूह में 2200 करोड़ और यूपी के भारत समाचार चैनल में 200 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन शामिल हैं। सीबीडीटी ने इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भोपाल स्थित मुख्यालय से मीडिया, ऊर्जा, टेक्सटाइल और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्र में कारोबार चालू था। भास्कर समूह का सालाना टर्नओवर 6000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। सीबीडीटी का दावा है कि आयकर टीम ने भारत समाचार के ठिकानों से तीन करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की है और 16 लॉकर सील किये हैं। आयकर टीम ने यहां मुखौटा कंपनियों के नाम पर 40 करोड़ से अधिक का हेरफेर पकड़ा है। इस रकम को कर्ज के तौर पर दिखाया गया है।
सीबीडीटी के मुताबिक भास्कर समूूह के पास 100 से अधिक कंपनियां मिली हैं, जिनमें से कई में कर्मचारियों को ही हिस्सेदार और निदेशक बनाया गया है। इनका इस्तेमाल रकम को ठिकाने लगाने के लिए होता था। जांच के दौरान कई कर्मचारियों ने स्वीकार किया, उन्हें उनके नाम पर चल रहीं इन कंपनियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here